12.6 C
New York
Sunday, April 12, 2026

Buy now

Paonta Sahib: Block medical officer का आत्म*हत्या का प्रयास, हालत नाज़ुक…

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के तहत राजपुर ब्लॉक में तैनात मेडिकल ऑफिसर (BMO) डॉ. केएल भगत ने आत्म*हत्या का प्रयास किया हैं, जिसके कारण वह बेहद नाजुक हालत में बताए जा रहे हैं। उत्तराखंड के एक निजी अस्पताल में वह जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार 23 जनवरी को ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर केएल भगत ने अधिक मात्रा में नींद की गोलियां निगल ली, जिसके चलते उनकी हालत खराब होने लगी। ऐसी स्थिति में परिजनों ने उन्हें देर शाम पांवटा अस्पताल पहुंचाया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई है वह उत्तराखंड के एक अस्पताल में गम्भीर हालत में भर्ती हैं।

बताया जा रहा है कि निजी तौर पर वह काफी परेशान चल रहे थे, कुछ रोज पहले वह बाथरूम में चक्कर खाकर गिर गए थे और उनको रीड की हड्डी में काफी चोट आई थी, जिसके चलते वह 8-10 दिन बिस्तर पर भी रहे। हालांकि, फिलहाल वह बिल्कुल ठीक हो गए थे। अभी तक इस पूरे मामले में किन कारणों से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर केएल भगत ने नींद की गोलियों को निगला है इसका पता नहीं चल पाया है।

वही, इस बारे में चीफ मेडिकल ऑफिसर जिला सिरमौर राकेश प्रताप ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला है। उनकी हालत क्रिटिकल बताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles