11.1 C
New York
Sunday, April 12, 2026

Buy now

श्रद्धांजलि: शिलाई क्षेत्र ने सड़क दुर्घटना में खोया देश का वीर सपूत..

सेना के राष्ट्रीय राइफल्स में सेवारत गिरिपार के जवान कपिल ने ग्राफिकएरा अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम..

भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा-शिलाई ने जवान की शहादत पर जताया शोक..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

भारतीय सेना के जम्मू कश्मीर में तैनात जवान ग्रेनेडियर कपिल की सड़क हादसे में मौत हो गई है। वह पिछले 7 वर्षों से सेना में अपनी सेवाएं दे रहे है और आजकल छुट्टी पर आए थे। 8 जनवरी को उतराखंड के सेलाकुई में सड़क दुर्घटना में ग्रेनेडियर कपिल को गंभीर चोटें आई थी।

जिसके लिए उनको आनन-फानन में सेलाकुई में स्थित ग्राफिकएरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। गंभीर स्थिति में तब से ग्रेनेडियर कपिल वहीं उपचाराधीन थे। घटना की संपूर्ण सूचना संबंधित बटालियन को दी जा चुकी थी।

लेकिन बुधवार रात गंभीर हालातों से जुझ रहे वीर सैनिक ने रात्रि लगभग 02:50 बजे आखरी सांस ली। ग्रेनेडियर कपिल बहुत बहादुर और साहसी सेनिक थे। घटना की खबर फैलते ही उनकी सेन्य बटालियन के साथ साथ पूरे गिरिपार क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टुट पड़ा। पिता पंचराम और माता जयंती देवी के पैरों तले मानो जमीन खिसक गई हो। पूरा गांव अपने वीर सपूत को खोने के मातम में है।

सनद रहे कि ग्रेनेडियर कपिल 18 सितंबर 2018 में ग्रेनेडियर रैजिमेंट में भर्ती होकर 16वीं बटालियन के अंतर्गत वर्तमान में 55वीं राष्ट्रीय राइफ्लस के अधीन जम्मू कश्मीर में तैनात थे।

बतातें चलें कि 02 जून 1998 को जन्मे और पिछले 7 वर्षों से सेना में सेवारत जांबाज जवान शिलाई के ग्राम पंचायत मिल्ला के अंतर्गत पटना गांव के पंचराम और जयंती देवी के 3 बेटों और 3 बेटियों में से सबसे बड़े और होनहार थे। माता-पिता शीघ्र ही अपने लाडले की शादी करवाने की राह ताक रहे थे। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

भूतपूर्व सैनिक संगठन ने हादसे पर गहरा दुख जताया हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना के इतने युवा और होनहार जवान का इस तरह चले जाना अत्यंत दुखद है। देश उनकी बहादुरी, सेवा और प्रतिबद्धता के लिए उनके प्रति कृतज्ञ है।

बताया जा रहा है कि वीर जवान का अंतिम संस्कार शुक्रवार को पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पटना, डाकघर मिल्ला, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर में किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles