9.3 C
New York
Sunday, April 12, 2026

Buy now

हिमाचल : सड़क किनारे उल्टी कर रही थी गर्भवती महिला, तेज रफ्तार ट्रक ड्राइवर ने कुचला, मौ*त

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

नया साल शुरू होते ही हिमाचल में पेश आ रहे हादसों ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। हिमाचल में आए दिन हर जिले से हादसे की खबरें सामने आ रही हैं। इन हादसों ने कई परिवारों को उजाड़ कर रख दिया है। अब इसी कड़ी में ताजा मामला हिमाचल के बिलासपुर जिले से सामने आया है।

हिमाचल में एक और हादसा

यहां कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर एक सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौत हो गई है। जबकि, महिला का पति गंभीर रूप से घायल हुआ है। पति की हालत चिंताजनक बनी हुई है। इस हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

यह हादसा बलोह क्षेत्र में बीते कल पेश आया है। बताया जा रहा है कि गर्भवती महिला अपने पति के साथ कार में जा रही थी। उसकी तबीयत ठीक नहीं थी- तो वो गाड़ी से बाहर निकलकर सड़क किनारे उल्टी कर रही थी।

गाड़ी में बैठा था पति

इस दौरान उसका पति गाड़ी में बैठा हुआ था। इसी बीच टनल नंबर-4 के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार और महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद ट्रक चालक खुद भी ट्रक समेत खाई में लुढ़क गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल हुआ है। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा तुरंत घायलों को उपचार के लिए AIIMS अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत, पति घायल

मृतका की पहचान लतिका शर्मा (33) के रूप में हुई है- जो कि घुमारवीं की रहने वाली थी। मृतका का पति अमित कुमार (38) का AIIMS बिलासपुर में उपचार चल रहा है- उसकी भी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

परिजनों ने बताया कि लतिका का एक आठ साल का बेटा भी है। हादसे के वक्त बेटा घर पर था। अब परिवार में नई खुशियां आने वाली थी। लतिका दोबारा मां बनने वाली थी। मगर किसी को क्या पता था कि ऐसा कुछ हो जाएगा और सारी खुशियां पल में खत्म हो जाएंगी। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

ट्रक चालक के खिलाफ केस

वहीं, पुलिस टीम ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि हादसा तेज रफ्तारी के कारण पेश आया है। इस हादसे ने एक पूरे परिवार को कभी ना भूलने वाला गम दे दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles