9.2 C
New York
Friday, April 10, 2026

Buy now

Paonta Sahib: नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब की कार्यकारी अधिकारी के खिलाफ शिकायत..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

पांवटा साहिब नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओपी कटारिया और आधा दर्जन पार्षदों ने ईओ के खिलाफ SDM पांवटा को एक शिकायत दी हैं। जिस में आरोप लगाया है कि वह बिना सूचना के छुट्टी पर चली जाती है, जिस कारण नगर पालिका परिषद के विकास कार्य बड़ी मात्रा में बाधित हो रहे हैं।

इस बारे में जानकारी देते हुए नगर परिषद अध्यक्षा निर्मल कौर ने बताया कि नगर परिषद ईओ बिना सूचना के छुट्टी पर चली जाती है, जिसके कारण विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी के चलते मासिक बैठक भी नहीं हो पा रही हैं। जब से कार्यकारी अधिकारी (महिला) आई हैं तब से काम नियमों के विरुद्ध है। जिस कारण पांवटा साहिब के विकास कार्य पूरी तरह थम गए हैं।

इस दौरान निर्मल कौर की अध्यक्षता में उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, पार्षद दीपक मल्हंस, दीपा शर्मा, मीनू गुप्ता, ममता सैनी, राजेंद्र सिंह आदि पार्षद मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने एसडीएम गुजींत सिंह चीमा को मामले की जांच करने व कार्रवाई करने के लिए पत्र सौंपा हैं। साथ ही नगर परिषद की बैठकों के आयोजन के लिए कोई रास्ता निकालने की मांग रखी हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles