9.2 C
New York
Friday, April 10, 2026

Buy now

जो भी सामने आया उसे रौंदता हुआ निकल गया ट्रक, हादसे के बाद चालक फरार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

राजधानी शिमला के मल्याणा इलाके में बीती रात करीब 2:30 बजे एक बेकाबू ट्रक ने सड़क पर तांडव मचा दिया. गनीमत रही की रात का समय होने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ. दिन के समय ये हादसा पेश आता तो भारी नुकसान हो सकता था.

शिमला के मल्याणा में रात के समय एक ट्रक HP11 B-2118 इतना बेकाबू हुआ कि जो भी गाड़ी उसके सामने आई उसे रौंदता हुआ निकल गया. ट्रक से टकरान के कारण गाड़ियों को भारी नुकसान पहुंचा है. आखिर में ट्रक सड़क किनारे रुका. ट्रक के आगे के दोनों पहिए निकल चुके थे. ट्रक की रफ्तार का कहर इतना था कि उसने सड़क किनारे खड़ी 4 कारों और 5 मोटरसाइकिलों को टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया. हादसे के बाद ट्रक मौके पर ही फंस गया, जबकि चालक घटनास्थल से ट्रक को छोड़कर फरार हो गया. ट्रक की रफ्तार इतनी अधिक थी की चालक उसे काबू ही नहीं कर पाया, जब तक ट्रक रुकता काफी देर हो गई थी और लोगों का भारी नुकसान हो चुका था

स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर की आवाज काफी तेज थी, जिससे आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए. लोगों के मुताबिक गनीमत ये रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई पैदल यात्री मौजूद नहीं था, जिससे कोई जानी नुकसान नहीं हुआ. दिन के समय यहां से काफी लोग गुजरते हैं. ट्रक चालक नशे की हालत में था या फिर तकनीकी खामी के कारण ट्रक अनियंत्रित हुआ ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा.

पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रक

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों का निरीक्षण किया. पुलिस ने ट्रकको कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा और मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles