13.9 C
New York
Saturday, March 21, 2026

Buy now

उपलब्धि: वॉलीबाल में इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी गिरिपार की बेटी..

गोल्डमेडलिस्ट के साथ-साथ दो बार खेल चुकी नेशनल..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के गिरिपार की बेटियां खेल प्रतिभा में देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में खेल प्रतिभा की चमक और धमक, धाक दिखा रही है। इसी कड़ी में एक और खेल प्रतिभा उभर कर सामने आई है।

तनीषा सिंह..गिरिपार के मस्तभोज के शरली मानपुर पंचायत की रहने वाली है और पुलिस कर्मी नेत्र सिंह की बेटी है। तनीषा वॉलीबाल में दो बार नेशनल खेल चुकी है और गोल्ड मेडलिस्ट रही है। वह शिमला के प्रतिष्ठित RKMV कॉलेज की छात्रा है।

गौरतलब हो कि पिछले महीने आयोजित इंटर कॉलेज वूमेन वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दौरान इसका चयन इंटर यूटीवर्सिटी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसके लिए हिमाचल की कुल 14 छात्राएं चयनित हुई हैं। उनमें से तनीषा भी एक है।

अब वह 13 दिसंबर से 17 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश के लखनऊ में इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएंगी। गिरिपार के लोगों ने उन्हें बधाई संदेश व शुभकामनाएं अर्पित की हैं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles