Sirmour: सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर घायल

Sirmour: सड़क हादसे में बड़े भाई की मौत, छोटा गंभीर घायल
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

जिला सिरमौर के संगड़ाह पुलिस थाना क्षेत्र में हरिपुरधार के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका 18 वर्षीय छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गुरुवार शाम करीब 5:40 बजे कजवा क्षेत्र के नजदीक खरोटियो खाला के पास पेश आया। पुलिस के अनुसार जितेंद्र पुत्र स्व. लायक राम निवासी गांव पंजाह (तहसील संगड़ाह) के बयान पर केस दर्ज किया गया है। बयान में बताया गया कि वह निजी कार्य से नौहराधार गया हुआ था और वापसी के दौरान उसने देखा कि मोटरसाइकिल नंबर (एच.पी.79-4037) हरिपुरधार की ओर जाते समय अचानक दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 30 मीटर नीचे जंगल की तरफ जा गिरी।

Description

दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल पर दो सगे भाई सवार थे। मृतक की पहचान अरुण कुमार (22) पुत्र राजेंद्र निवासी गांव लालग, डाकघर बडोल, तहसील संगड़ाह के रूप में हुई है, जबकि उसका छोटा भाई रमन (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया, जिसकी मदद से दोनों घायलों को हरिपुरधार अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने अरुण कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि रमन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रैफर किया गया है।

Description

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना के समय मोटरसाइकिल अरुण कुमार चला रहा था। इस संबंध में पुलिस थाना संगड़ाह में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Related posts

Leave a Comment