Sirmour: महिला आरक्षण पर कांग्रेस का दोहरा चेहरा उजागर : जयराम

Sirmour: महिला आरक्षण पर कांग्रेस का दोहरा चेहरा उजागर : जयराम
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस का काम केवल विरोध करना रह गया है, चाहे वह देशहित का मुद्दा हो या महिलाओं के सम्मान का। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस महिला आरक्षण की बात तो करती है लेकिन व्यवहार में उसका विरोध कर दोहरा चरित्र सामने लाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है। एक ओर वह महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत करती है, वहीं दूसरी ओर ऐसे महत्वपूर्ण विधेयकों को आगे बढ़ने से रोकती है।

Description

नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनविरोधी नीतियों पर काम कर रही है और जनता की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 3 वर्षों में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का काम किया गया है। सरकार के भीतर भी आपसी तालमेल की कमी साफ दिखाई देती है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सराहां दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने कोई ठोस घोषणा नहीं की और पच्छाद की जनता को निराश किया। उन्होंने इसे क्षेत्र और स्थानीय नेतृत्व के लिए शर्मनाक बताया।

Description

पंचायती राज चुनावों को लेकर उन्होंने कार्यकर्त्ताओं से संगठित होकर प्रत्याशी चयन करने और पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला परिषद सदस्य के लिए पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी होगा। इस अवसर पर शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप व भाजपा के वरिष्ठ नेता बलदेव भंडारी सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Description

Related posts

Leave a Comment