Sirmaur: पुलिस को बाइक की सीट के नीचे मिला 20.14 ग्राम चिट्टा, सोलन और मंडी के 2 युवक गिरफ्तार

Sirmaur: पुलिस को बाइक की सीट के नीचे मिला 20.14 ग्राम चिट्टा, सोलन और मंडी के 2 युवक गिरफ्तार
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

पुलिस थाना कालाअम्ब के अंतर्गत डिटैक्शन सैल नाहन की टीम ने गश्त व मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए चिट्टे की खेप सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि 2 युवक चिट्टा/हैरोइन की तस्करी करते हुए चंडीगढ़ से उज्जल माजरी बैरियर के रास्ते सराहां (सोलन) की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध बाइक (एचपी 13-3714) को जांच के लिए रोका।

Description

जब बाइक पर सवार 2 युवकों से पूछताछ की गई तो उनकी पहचान शुभम शर्मा (30) पुत्र रमेश चंद निवासी गांव सुनखी, डाकघर सायरी, तहसील कंडाघाट (जिला सोलन) और रजत मिश्रा (27) पुत्र रमन मिश्रा निवासी गांव बालकरूपी, डाकघर व तहसील जोगिंद्रनगर (जिला मंडी) के रूप में हुई। तलाशी के दौरान बाइक की सीट के नीचे से 20.14 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद किया गया।

Description

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस संबंध में दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना कालाअम्ब में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत से उनका पुलिस रिमांड लिया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और किन लोगों को सप्लाई की जानी थी।

Description

Related posts

Leave a Comment