Sirmaur: कालाअंब में रफ्तार का कहर! रेत से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलटा…पलभर में चकनाचूर हुईं 20 बाइकें

Sirmaur: कालाअंब में रफ्तार का कहर! रेत से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलटा…पलभर में चकनाचूर हुईं 20 बाइकें
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में रेत से लदे ट्रालों का खौफ बढ़ता जा रहा है। बुधवार को सलानी पुल के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां रेत से भरा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित हो गया, जाेकि सीधे एक उद्योग के गेट के बाहर पलट गया। गनीमत यह रही कि उस समय वहां कोई कर्मचारी या राहगीर मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इस हादसे में उद्योग के बाहर खड़ीं करीब 20 बाइकें ट्राले के नीचे दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

Description

हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्राला चालक के खिलाफ तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चालक पर 31 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया है कि 3 बाइकें पूरी तरह कबाड़ में तब्दील हो गई हैं, जबकि 17 अन्य बाइकों को भी भारी नुक्सान पहुंचा है।

Description

कालाअंब क्षेत्र में अप्रैल महीने में यह दूसरी ऐसी बड़ी घटना है, जिसने स्थानीय लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है। लोगों का आरोप है कि ये ट्राला चालक सड़कों को रेस ट्रैक समझते हैं। बेतहाशा रफ्तार और खतरनाक ओवरटेकिंग के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि यदि जल्द ही इन बेलगाम वाहनों पर नकेल नहीं कसी गई, तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। इस मामले पर एएसपी योगेश रोल्टा ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और गहनता से जांच की जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Description

Related posts

Leave a Comment