Shimla: टैक्सी चालक को लात मारना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर ASI सस्पैंड

Shimla: टैक्सी चालक को लात मारना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होने पर ASI सस्पैंड
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

राजधानी शिमला में पुलिस के एक एएसआई द्वारा टैक्सी ड्राइवर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आने के बाद त्वरित कार्रवाई की गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी शिमला गौरव सिंह ने संबंधित पुलिस अधिकारी को सस्पैंड कर दिया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

Description

जानकारी के अनुसार एएसआई रैंक के अधिकारी ने शुक्रवार को वीवीआईपी मूवमैंट के दौरान शिमला तवी मोड़ पर एक टैक्सी ड्राइवर आशीष कुमार को सड़क किनारे खड़ी गाड़ी और बाइक हटाने को कहा। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि जब ड्राइवर ने अधिकारी का नाम पूछा तो वह आपा खो बैठा और गुस्से में उसे लात मार दी। घटना का वीडियो ड्राइवर द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने पुलिस के व्यवहार पर सवाल उठाए हैं।

Description

जानकारी के अनुसार सुबह राष्ट्रपति के दौरे को लेकर शहर में वीवीआईपी मूवमैंट थी, जिसके चलते कई स्थानों पर ट्रैफिक रोका गया और सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया जा रहा था। इसी दौरान तवी मोड़ पर यह विवाद हुआ। चालक आशीष कुमार ने वीडियो जारी कर बताया कि वह मौके पर अकेला था और एक साथ गाड़ी व बाइक नहीं हटा सकता था। इस पर पुलिस ने चालान की धमकी दी और उसके साथ मारपीट की। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Description

Related posts

Leave a Comment