Paonta Sahib: प्रांजल तोमर बने एनएसयूआई अध्यक्ष..

Paonta Sahib: प्रांजल तोमर बने एनएसयूआई अध्यक्ष..
Description

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

Description

राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में एनएसयूआई की नई इकाई का गठन किया गया, जिसमें प्रांजल तोमर को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Description

इस अवसर पर छात्र संगठन के युवा साथियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी व निष्ठा से निर्वहन करेंगे।

Description

प्रांजल तोमर को वर्ष 2023 में संगठन में कार्य करने का अवसर मिला था। संगठन द्वारा उन्हें जो भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं, उन्हें उन्होंने मेहनत और लगन के साथ निभाया। उम्मीद जताई जा रही है कि वे आगे भी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

बता दें कि प्रांजल तोमर पांवटा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता, उद्यमी एवं समाजसेवी मनीष तोमर के पुत्र हैं। उनकी माता लीला तोमर गांव भैला से ताल्लुक रखती हैं। वर्तमान में उनका परिवार पांवटा साहिब में निवास करता है।

इस अवसर पर प्रांजल तोमर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर, जिला अध्यक्ष मनदीप ठाकुर एवं मनीष तोमर का आभार व्यक्त किया हैं।

Related posts

Leave a Comment