Himachal: पहले पिता को पिलाई शराब फिर उसकी नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश

Himachal: पहले पिता को पिलाई शराब फिर उसकी नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

थाना लंबागांव के अंतर्गत पड़ने वाली आलमपुर पुलिस चौकी के तहत एक कलयुगी घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलमपुर के वार्ड नंबर एक के रहने वाले आरोपी ने दिन-दिहाड़े एक नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ की। जानकारी के अनुसार लड़की के पिता व आरोपी एक साथ ही दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं। आरोपी ने दिन में लड़की के पिता के घर पर एक साथ शराब पी तथा लड़की के पिता को होश नहीं रही। बच्ची की माता भी दिन के समय में दिहाड़ी के लिए गई थी।

Description

आरोपी शराब पीने के उपरांत वहां से चला गया। बाद में लड़की को स्कूल से छुट्टी होने के बाद लड़की के पीछे-पीछे घर पर आ गया। घर पर लड़की के पहुंचते ही उसने लड़की से रेप की कोशिश की। लड़की के चीख-पुकार करने पर पड़ोसियों ने जाकर मौके पर बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़कर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मैडीकल चैकअप के लिए भेज दिया है।

Description

Related posts

Leave a Comment