Himachal: पत्नी से मामूली कहासुनी पर पति ने दी जान, 6 दिन की मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Himachal: पत्नी से मामूली कहासुनी पर पति ने दी जान, 6 दिन की मासूम के सिर से उठा पिता का साया
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

मंडी जिला के उपमंडल धर्मपुर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां पत्नी से मामूली कहासुनी पर एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। दुखद बात तो यह है कि मृतक अपने पीछे 6 दिन की मासूम बच्ची छोड़ गया है। जानकारी के अनुसार धर्मपुर क्षेत्र की कुम्हारढा पंचायत के कुम्हारढा गांव में धीरज कुमार (32) पुत्र चुन्नीलाल की बीती रात अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह बिना खाना खाए सोने के लिए अपने कमरे में चला गया।

Description

रात करीब 9:30 बजे जब उसकी मां उसे खाना देने गई तो कमरा अंदर से बंद पाया। काफी आवाज देने बाद भी जब बेटे ने कमरा नहीं खोला तो मां ने पड़ोसियों को मौके पर बुलाया। जब पड़ोसियों द्वारा दरवाजा तोड़ा गया तो कमरे के अंदर का मंजर के देख सबके होश फाक्ता हो गए। धीरज प्रैस की लीड (तार) से बनाए फंदे पर झूल रहा था। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Description

उधर, धर्मपुर पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही मामला दर्ज कर युवक का शव कब्जे में लिया, जिसे सरकाघाट अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने कहा कि उन्होंने खुद घटनास्थल का दौरा किया है पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Related posts

Leave a Comment