Himachal: नाबालिग से हैवानियत: स्कूली छात्रा से 6 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

Himachal: नाबालिग से हैवानियत: स्कूली छात्रा से 6 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

एक नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ 6 लड़कों ने दुष्कर्म किया है। 15 साल की छात्रा के साथ हुई इस वारदात के बाद महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में 5 लड़के मलाणा के हैं जबकि एक अन्य लड़का और है। पुलिस ने लड़की का मैडीकल कराया है।

Description

परिजनों के साथ थाना पहुंची लड़की के बयान न्यायालय में भी रिकॉर्ड कराए जाएंगे। एस.पी. मदन लाल ने कहा कि मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि 6 लड़कों को पूछताछ के लिए तलब किया है।

Description

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भुंतर थाना क्षेत्र के तहत एक गांव से अगवा की गई नाबालिग लड़की से डोभी में दुष्कर्म हुआ था। इसी थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में शाम के समय घर जा रही नाबालिग लड़की के साथ भी एक युवक ने दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।

Related posts

Leave a Comment