गिरिपार कांडों दुगाना की बेटी अदिति भारद्वाज का MBBS के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) गिरिपार के लिए गर्व और खुशी का विषय है कि ग्राम कांडो निवासी तोता राम शर्मा (सेवानिवृत्त पीटीआई) के पौत्री एवं सुदेश भारद्वाज, प्रोफेसर, डिग्री कॉलेज नाहन की सुपुत्री कुमारी अदिति भारद्वाज का चयन एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और पूरी शुनकुटा बिरादरी में खुशी का माहौल है। अदिति भारद्वाज की इस सफलता को बिरादरी के लिए…
Read MoreAuthor: admin
सिरमौर की बेटी अदिति ने कुश्ती में जीता स्वर्ण पदक, नेशनल में करेंगी हिमाचल का प्रतिनिधित्व
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हमीरपुर में संपन्न हुई अंडर-19 राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में सिरमौर जिले के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौहराधार की दसवीं कक्षा की छात्रा अदिति ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है। इस स्वर्णिम सफलता के साथ ही अदिति का चयन अब राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हो गया है। इस उपलब्धि के बाद विद्यालय परिसर में पहुँचने पर अदिति, उनके पिता संदीप ठाकुर, माता नीरज ठाकुर, ताई जी एवं पूर्व एसएमसी अध्यक्ष पूनम ठाकुर तथा…
Read MoreSirmour: चलती बस की खिड़की से बाहर निकाला था सिर…और हो गया भयानक हादसा, 12वीं के छात्र की गई जान
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सिरमौर और शिमला जिले के सीमावर्ती क्षेत्र कुपवी में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के बाद घर लौट रहे एक 12वीं कक्षा के छात्र की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान हमीरपुर जिले के आयुष कौंडल के रूप में हुई है। यह दुर्घटना कुपवी से लगभग 3 किलोमीटर दूर धार च्यामा के पास घटी, जब छात्र का सिर बस की खिड़की से बाहर होने के कारण सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकरा गया। जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के…
Read Moreराजगढ़ में फरिश्ते बने 108 एंबुलेंस कर्मी, चलती गाड़ी में कराया सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा दोनों स्वस्थ
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र में 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने इंसानियत और कर्तव्यनिष्ठा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। राजगढ़ से सोलन लौट रहे एंबुलेंस कर्मियों ने रास्ते में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला का सुरक्षित प्रसव करवाकर जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार, 108 एंबुलेंस के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) शुभम तोमर और पायलट अरुण शर्मा एक मरीज को सोलन छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान, धरजा के पास एक निजी वाहन (मारुति 800)…
Read MoreHimachal : जब हाथ पैर नहीं है तो आधार कार्ड कैसे बनेगा, KYC न होने से पेंशन बंद, गिरिपार के दुर्गम क्षेत्र की तस्वीर..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर के गिरिपार के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा पंचायत के खनलोग गांव के सोमदत्त व संदीप बचपन से दिव्यांग हैं, जहां सोमदत्त के हाथ-पैर नहीं हैं तथा संदीप के हाथ-पैर होने के बावजूद काम नहीं करते, दोनों भाइयों की इस पीड़ा का मामला कुछ दिन पहले जेबीटी अध्यक्ष कल्याण सिंह व सखौली की आशा देवी द्वारा सोशल मीडिया पर पेंशन से संबंधित पोस्ट डालने के बाद सामने आया हैं, जिसने हर एक इंसान के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि सोमदत्त का…
Read Moreहिमाचल में मर्डर कोटला में BSF से रिटायर फौजी का सुबह-सुबह घूमा दिमाग, पत्नी को मार डाला, 10 साल की किचकिच…10 मिनट में खत्म
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में एक और मर्डर हुआ है. कांगड़ा में बीएसएफ से रिटायर फौजी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. दोनों के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, नूरपुर के कोटला के भाली गांव में 14 अक्तूबर को यह घटना पेश आई है. आरोप है कि कहासुनी के दौरान पति ने लोहे के औजार से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, इससे उसकी मौके पर…
Read More10 जिलों में आंधी-तूफान व बारिश का यैलो अलर्ट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को राज्य के 10 जिलों में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जो 17 अक्तूबर तक छिटपुट रूप से जारी रहेगी और 18 अक्तूबर से मौसम के पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। हालांकि कुछ स्थानों…
Read Moreपांवटा साहिब में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, LIC भरेगी 100 पद
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला रोजगार कार्यालय सिरमौर (नाहन) द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) शाखा पांवटा साहिब द्वारा क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत एलआईसी के विभिन्न विभागों में कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से ‘महिला करियर एजेंट (बीमा सखी)’ और ‘रूरल करियर एडवाइजर (अप्रेन्टिस)’ के पदों को भरा जाना है। दोनों ही श्रेणियों में 50-50 पद निर्धारित किए…
Read MoreHimachal: पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, 734 पदों के लिए 22 अक्तूबर से शुरू होंगे ग्राऊंड टैस्ट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में खाकी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) के 734 पदों पर भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल (ग्राऊंड) टैस्ट के ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार फिजिकल स्टैंडर्ड टैस्ट (पीएसटी ) और फिजिकल एफिशिएंसी टैस्ट (पीईटी) 22 अक्तूबर से 5 दिसम्बर तक प्रदेश भर में आयोजित किए जाएंगे। आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने जानकारी देते हुए बताया…
Read Moreआदर्श रामलीला क्लब, बद्रीनगर में सीता स्वयंवर एवं राम विवाह के भव्य दृश्यों का मंचन
आदर्श रामलीला क्लब, बद्रीनगर में सीता स्वयंवर एवं राम विवाह के भव्य दृश्यों का मंचन मुख्य अतिथि नीरज चौधरी एवं कुलदीप चौधरी रहे उपस्थित, विशिष्ट अतिथि इंदरजीत सिंह मिक्का भी रहे मौजूद ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब। आदर्श राम जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित आदर्श रामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को रामलीला के मंच पर रामायण के अनेक मनमोहक एवं भव्य प्रसंग प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीरज चौधरी तथा वार्ड नंबर 13 के पार्षद कुलदीप चौधरी उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि…
Read More