ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)
NH-707 (पांवटा साहिब-शिलाई-गुम्मा) पर भारी बारिश के कारण सड़कें बाधित हुई और पर्यटकों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, इसी बीच जनवरी 2026 में कमरऊ के पास एक दुखद सड़क हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने रोड जाम किया था।
जानकारी अनुसार 5 जनवरी, 2026 को कमरऊ के पास NH-707 पर एक बच्चा हाइड्रा क्रेन की चपेट में आने से मारा गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घंटों तक रोड जाम किया। जिस उपरांत NHAI अधिकारी, RGB कंपनी डायरेक्टर, SDM कफोटा सहित कमरऊ गांव के ग्रामीणों ने बैठक आयोजित की।
उक्त बैठक में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करवा रही कंपनी RGB के समक्ष अपनी मांगे रखी और सड़क चौड़ाकरण को लेकर सड़क किनारे जमीन के कब्जों को छोड़ने की पेशकश की। जिस पर RGB कंपनी ने तय पैमाने के हिसाब से सड़क को और चौड़ा करने व भूमि के मुआवजे को देने का लिखित आश्वासन दिया।
एसडीएम कफोटा ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि ग्रामीणों व सड़क निर्माण करवा रही RGB कंपनी के बीच लिखित समझौता हुआ है। जिसमें कंपनी ने सड़क निर्माण व चौड़ा करने का कार्य शुरू कर दिया हैं, ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटना फिर पेश न आये।
