22.2 C
New York
Wednesday, August 19, 2026

Buy now

स्वतंत्रता दिवस समारोह में द स्कॉलर्स’ होम के वुशु खिलाड़ियों एवं कोच अमित कुमार का सम्मान

Description

स्वतंत्रता दिवस समारोह में द स्कॉलर्स’ होम के वुशु खिलाड़ियों एवं कोच अमित कुमार का सम्मान

Description

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को पांवटा साहिब के गुरुद्वारा ग्राउंड में द स्कॉलर्स होम स्कूल के वुशु खिलाड़ियों को खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

Description

समारोह में श्री द्विज गोयल (एसडीएम, पांवटा साहिब) द्वारा खिलाड़ियों एवं कोच को सम्मान प्रदान किया गया।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में अनन्या ठाकुर, अद्विक सिंह, विभूति भारद्वाज, वंशिका राणा और नव्या शर्मा शामिल रहे।

इन खिलाड़ियों ने विभिन्न राज्य, राष्ट्रीय एवं प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है।

खिलाड़ियों के साथ वुशु कोच अमित कुमार को भी खिलाड़ियों की उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान, निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रभावी प्रशिक्षण के लिए सम्मानित किया गया। कोच अमित कुमार के नेतृत्व में विद्यालय के खिलाड़ी लगातार राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन निदेशक महोदय डाॅ नरेंद्र पाल सिंह नारंग। विद्यालय निदेशक महोदया श्रीमति गुरमीत कौर नारंग ने खिलाड़ियों और कोच को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन, समर्पण तथा प्रशिक्षकों के निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

सीनियर प्रधानाचार्य श्री अभिषेक शर्मा ने बताया कि द स्कॉलर्स’ होम स्कूल में खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण अंग माना जाता है और विद्यालय के खिलाड़ी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं तथा खिलाडियों के इस बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय शारीरिक विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ कुलदीप कुमार बतान और अन्य सदस्यों रोहित शर्मा, प्रवीन कुमार, निशा कुमारी, लक्ष्मी शर्मा, सुधीर कुमार, अमित कुमार और भगवंत सिंह को दिया जिनके अथक प्रयास से खिलाडियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles