25.4 C
New York
Saturday, July 25, 2026

Buy now

Paonta sahib: हाथी ने रौंदी किसानों की मेहनत, संयुक्त प्रयास से जंगल की ओर भगाया

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

उपमंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत घुतनपुर गाँव में शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे उस समय हड़कंप मच गया, जब एक जंगली हाथी जंगल से भटककर रिहायशी क्षेत्र में प्रवेश कर गया। हाथी खेतों के रास्ते गाँव के भीतर तक पहुँच गया, जिससे ग्रामीणों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Description

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाथी ने गाँव में प्रवेश के दौरान नसीम, सलीम और अनवर अली के खेतों में खड़ी लगभग 10 बीघा गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचाया। फसल को नुकसान होता देख ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और प्रशासन को दी।

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से संयम और सतर्कता के साथ संयुक्त अभियान चलाया। ग्रामीणों ने शोर मचाकर और मशालों की मदद से हाथी को बिना कोई नुकसान पहुंचाए सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ दिया।

इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी और कहा कि भविष्य में यदि कोई जंगली जानवर रिहायशी क्षेत्र में आता है तो तुरंत विभाग को सूचना दें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

फिलहाल हाथी गाँव की सीमा से बाहर जा चुका है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। वन विभाग की टीम जंगली हाथी की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles