ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) सिरमौर और शिमला जिले के सीमावर्ती क्षेत्र कुपवी में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता के बाद घर लौट रहे एक 12वीं कक्षा के छात्र की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान हमीरपुर जिले के आयुष कौंडल के रूप में हुई है। यह दुर्घटना कुपवी से लगभग 3 किलोमीटर दूर धार च्यामा के पास घटी, जब छात्र का सिर बस की खिड़की से बाहर होने के कारण सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकरा गया। जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता के…
Read MoreMonth: October 2026
राजगढ़ में फरिश्ते बने 108 एंबुलेंस कर्मी, चलती गाड़ी में कराया सुरक्षित प्रसव, मां-बेटा दोनों स्वस्थ
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र में 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने इंसानियत और कर्तव्यनिष्ठा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। राजगढ़ से सोलन लौट रहे एंबुलेंस कर्मियों ने रास्ते में प्रसव पीड़ा से जूझ रही एक महिला का सुरक्षित प्रसव करवाकर जच्चा और बच्चा दोनों की जान बचाई। मिली जानकारी के अनुसार, 108 एंबुलेंस के ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) शुभम तोमर और पायलट अरुण शर्मा एक मरीज को सोलन छोड़कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान, धरजा के पास एक निजी वाहन (मारुति 800)…
Read MoreHimachal : जब हाथ पैर नहीं है तो आधार कार्ड कैसे बनेगा, KYC न होने से पेंशन बंद, गिरिपार के दुर्गम क्षेत्र की तस्वीर..
ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN) जिला सिरमौर के गिरिपार के दुर्गम क्षेत्र कोड़गा पंचायत के खनलोग गांव के सोमदत्त व संदीप बचपन से दिव्यांग हैं, जहां सोमदत्त के हाथ-पैर नहीं हैं तथा संदीप के हाथ-पैर होने के बावजूद काम नहीं करते, दोनों भाइयों की इस पीड़ा का मामला कुछ दिन पहले जेबीटी अध्यक्ष कल्याण सिंह व सखौली की आशा देवी द्वारा सोशल मीडिया पर पेंशन से संबंधित पोस्ट डालने के बाद सामने आया हैं, जिसने हर एक इंसान के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि सोमदत्त का…
Read Moreहिमाचल में मर्डर कोटला में BSF से रिटायर फौजी का सुबह-सुबह घूमा दिमाग, पत्नी को मार डाला, 10 साल की किचकिच…10 मिनट में खत्म
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश में एक और मर्डर हुआ है. कांगड़ा में बीएसएफ से रिटायर फौजी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. दोनों के बीच में लंबे समय से विवाद चल रहा था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार, नूरपुर के कोटला के भाली गांव में 14 अक्तूबर को यह घटना पेश आई है. आरोप है कि कहासुनी के दौरान पति ने लोहे के औजार से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, इससे उसकी मौके पर…
Read More10 जिलों में आंधी-तूफान व बारिश का यैलो अलर्ट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को राज्य के 10 जिलों में आंधी-तूफान, बिजली चमकने और ओलावृष्टि का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जो 17 अक्तूबर तक छिटपुट रूप से जारी रहेगी और 18 अक्तूबर से मौसम के पूरी तरह साफ होने की उम्मीद है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। हालांकि कुछ स्थानों…
Read Moreपांवटा साहिब में बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका, LIC भरेगी 100 पद
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) जिला रोजगार कार्यालय सिरमौर (नाहन) द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) शाखा पांवटा साहिब द्वारा क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़े रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत एलआईसी के विभिन्न विभागों में कुल 100 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। इस कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से ‘महिला करियर एजेंट (बीमा सखी)’ और ‘रूरल करियर एडवाइजर (अप्रेन्टिस)’ के पदों को भरा जाना है। दोनों ही श्रेणियों में 50-50 पद निर्धारित किए…
Read MoreHimachal: पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, 734 पदों के लिए 22 अक्तूबर से शुरू होंगे ग्राऊंड टैस्ट
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में खाकी पहनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अहम खबर है। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पुलिस कांस्टेबल (पुरुष एवं महिला) के 734 पदों पर भर्ती के लिए होने वाले फिजिकल (ग्राऊंड) टैस्ट के ई-एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार फिजिकल स्टैंडर्ड टैस्ट (पीएसटी ) और फिजिकल एफिशिएंसी टैस्ट (पीईटी) 22 अक्तूबर से 5 दिसम्बर तक प्रदेश भर में आयोजित किए जाएंगे। आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने जानकारी देते हुए बताया…
Read Moreआदर्श रामलीला क्लब, बद्रीनगर में सीता स्वयंवर एवं राम विवाह के भव्य दृश्यों का मंचन
आदर्श रामलीला क्लब, बद्रीनगर में सीता स्वयंवर एवं राम विवाह के भव्य दृश्यों का मंचन मुख्य अतिथि नीरज चौधरी एवं कुलदीप चौधरी रहे उपस्थित, विशिष्ट अतिथि इंदरजीत सिंह मिक्का भी रहे मौजूद ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) पांवटा साहिब। आदर्श राम जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित आदर्श रामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को रामलीला के मंच पर रामायण के अनेक मनमोहक एवं भव्य प्रसंग प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नीरज चौधरी तथा वार्ड नंबर 13 के पार्षद कुलदीप चौधरी उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि…
Read Moreददाहू में कलंकी बेटे की हैवानियत: नशे के लिए बुजुर्ग मां पर तेजधार हथियार और डंडे से हमला
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) उपमंडल ददाहू के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बिड़ला के गांव तिरमली (दयाड़) में एक कलयुगी बेटे द्वारा अपनी ही बुजुर्ग मां पर तेजधार हथियार और डंडे से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता गुरुदेवी (उम्र 60 वर्ष), पत्नी स्व. विद्या रतन, निवासी गांव…
Read Moreहिमाचल ने खो दी अपनी बहादुर BSF फौजी बेटी: सैन्य सम्मान से दी विदाई; 2 बच्चों ने खोए माता-पिता
ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN) हिमाचल प्रदेश ने अपनी एक होनहार और कर्तव्यनिष्ठ महिला जवान को खो दिया है। ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र के जोह गांव की रहने वाली सीमा सुरक्षा बल (BSF) की हेड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन हो गया। मंगलवार को जब उनकी पार्थिव देह उनके पैतृक गांव पहुंची, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। गांव के मोक्षधाम में उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। BSF के जवानों ने अपनी साथी महिला जवान को सशस्त्र सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।…
Read More