23.7 C
New York
Friday, September 4, 2026

Buy now

सिरमौर में पिछले 3 दिनों से लापता था शख्स, अब इस हालत में मिला शव…इलाके में फैली सनसनी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव गोशाला में मिला। वहीं, सूचना पर पहुंची मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के पच्छाद थाना क्षेत्र के जोहन गांव का है। मृतक की पहचान बलदेव दत्त के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बलदेव दत्त बीते 31 अगस्त को किसी काम के सिलसिले में अपने घर से निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे। परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने 2 सितंबर को पच्छाद पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। वहीं, गुरुवार (3 सिंतबर) को गांव में ही स्थित एक गोशाला के बरामदे से बलदेव दत्त का शव बरामद हुआ, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर इस मामले की जांच कर रही है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles