30.3 C
New York
Friday, July 17, 2026

Buy now

अब इस दिन होगा पांवटा साहिब ब्लॉक BDC चेयरमैन/वाईस चेयरमैन पद का चुनाव, SDM पौण्टा ने जारी की नई तारीख..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

Description

पांवटा साहिब ब्लॉक BDC चेयरमैन/वाईस चेयरमैन के चुनाव को लेकर SDM पौण्टा साहिब ने नई तारीख जारी कर दी हैं। जिसके बाद अब कांग्रेस-भाजपा राजनीतिक दलों की कसरत तेज़ हो गई हैं।

उप-मण्डलाधिकारी (ना0),पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि हिप्र० पंचायती राज (निर्वाचन) के नियम, 1994 के नियम 85 की अनुपालना में दिनांक 10.06.2026 को खण्ड विकास अधिकारी पांवटा साहिब के कार्यालय में पंचायत
समिति, पांवटा साहिब के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के चुनाव हेतु बैठक बुलाई गई थी, परन्तु कोरम पूर्ण न होने के कारण अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं हो पाया था।

अत: दिनांक 16.06.2026 को प्रातः 11:00 बजे पुनः खण्ड विकास अधिकारी, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर, हि.प्र. के कार्यालय में पंचायत समिति, पांवटा साहिब के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष के चुनाव हेतु बुलाई गई है।

उन्होंने कहा कि उस दिन कोरम पूरा होने व उसी दिन चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने उपरांत नवनिर्वाचित अध्यक्ष/उपाध्यक्ष को शपथ दिलाई जाएंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles