25.4 C
New York
Sunday, July 26, 2026

Buy now

कुल्लू में HRTC बस दुर्घटनाग्रस्त…गाड़ी को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई; जांच में जुटी पुलिस

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर भुंतर के समीप हाथीथान चौक पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस डिवाइडर से टकरा गई। गनीमत यह रही कि हादसे के समय बस में कोई भी यात्री सवार नहीं था, जिससे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा होने से टल गया। दुर्घटना में बस के अग्रिम हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि वाहन में मौजूद चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Description

बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त

Description

जानकारी के अनुसार, एचआरटीसी की यह बस जम्मू से मनाली रूट पर चल रही थी। शुक्रवार सुबह बस को नियमित तकनीकी जांच (रूटीन चेकअप) के लिए वर्कशॉप ले जाया जा रहा था। वर्कशॉप भेजने के निर्णय के चलते बस में सवार सभी यात्रियों को रास्ते में ही दूसरी बस में स्थानांतरित कर दिया गया था। यही वजह रही कि हादसे के वक्त बस पूरी तरह खाली थी।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह खाली बस फोरलेन पर हाथीथान चौक के पास पहुंची, तो अचानक सामने से एक अन्य वाहन आ गया। वाहन को सीधी टक्कर से बचाने के प्रयास में बस चालक ने तुरंत कट मारा और बस डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि वाहन में मौजूद चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles