18.6 C
New York
Friday, May 22, 2026

Buy now

Paonta Sahib : निर्दलीय प्रत्याशी परमिंदर सिंह बिट्टू के लिए मेलियो पंचायत में दिखा जोश..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

पांवटा साहिब के पातलियों जिला परिषद वार्ड-9 से निर्दलीय प्रत्याशी परमिंदर सिंह बिट्टू का मेलियो पंचायत में जनसंपर्क अभियान लगातार मजबूत होता नजर आ रहा है। गांव-गांव पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करने के चलते उन्हें अच्छा समर्थन मिल रहा है।

बिट्टू अपने समर्थकों के साथ पंचायत के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। इस दौरान स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। ग्रामीणों ने भी कई स्थानों पर उनका जोरदार स्वागत किया हैं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान सड़क, पानी, सफाई और विकास कार्यों को लेकर लोगों ने अपनी मांगें रखीं। परमिंदर सिंह बिट्टू ने भरोसा दिलाया कि जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहने के कारण बिट्टू की अच्छी पकड़ बनी हुई है। यही वजह है कि उनके कार्यक्रमों में लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही हैं।

राजनीतिक जानकारों के अनुसार मेलियो पंचायत में मिल रहा समर्थन चुनावी मुकाबले को और रोचक बना सकता है। आने वाले दिनों में जिला परिषद वार्ड-9 का चुनाव और दिलचस्प होने की संभावना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles