2.7 C
New York
Thursday, April 9, 2026

Buy now

हिमाचल में नगर निकायों के चेयरपर्सन पदों पर आरक्षण लागू, अधिसूचना जारी

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल सरकार ने नगर निकाय चुनावों को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए चेयरपर्सन पदों पर आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी है. यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1994 की धारा 12 तथा नगर पालिका चुनाव नियम, 2015 के नियम 12 के तहत जारी की गई है. जिसके तहत नगरपालिकाओं में चेयरपर्सन पदों के लिए अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और महिलाओं के लिए आरक्षण तय किया गया है.

ये शहरी निकाय SC महिला व SC के लिए आरक्षित

जिला में नगर पंचायत दौलतपुर SC महिला, जिला चंबा के तहत म्युनिसिपल काउंसिल SC महिला, जिला कुल्लू नगर पंचायत बंजार SC महिला, जिला बिलासपुर म्युनिसिपल काउंसिल SC महिला, जिला मंडी म्युनिसिपल काउंसिल सुंदरनगर SC महिला, जिला ऊना महंतपुर म्युनिसिपल काउंसिल महंतपुर SC, जिला कांगड़ा म्युनिसिपल काउंसिल नगरोटा बगवां SC, जिला बिलासपुर म्युनिसिपल काउंसिल घुमारवीं SC, जिला शिमला म्युनिसिपल काउंसिल रोहड़ू SC, जिला शिमला नगर पंचायत चिरगांव SC के चेयरपर्सन पद के लिए आरक्षित है.

जिला कांगड़ा के तहत नगर पंचायत शाहपुर में चेयरपर्सन का पद ST के लिए रिजर्व है.

वूमन जनरल कैटेगरी

हिमाचल प्रदेश में जिस नगर पंचायत और म्युनिसिपल काउंसिल को वूमन जनरल कैटगरी के आरक्षित किया गया है. उनमें जिला कुल्लू नगर पंचायत निरमंड, जिला सोलन नगर पंचायत अर्की, जिला कांगड़ा म्युनिसिपल काउंसिल ज्वालामुखी, जिला सोलन नगर पंचायत कंडाघाट, जिला ऊना म्युनिसिपल काउंसिल संतोखगढ़, जिला ऊना नगर पंचायत अंब, जिला ऊना नगर पंचायत गगरेट, जिला कुल्लू म्युनिसिपल काउंसिल कुल्लू, जिला कांगड़ा म्युनिसिपल काउंसिल नूरपुर शामिल है.

इसके अलावा जिला शिमला म्युनिसिपल काउंसिल ठियोग महिला, जिला ऊना नगर पंचायत तहलीवाल महिला, जिला सिरमौर म्युनिसिपल काउंसिल नाहन महिला, जिला सिरमौर म्युनिसिपल काउंसिल पोंटा साहिब महिला, जिला मंडी म्युनिसिपल काउंसिल सरकाघाट महिला, जिला हमीरपुर म्युनिसिपल काउंसिल सुजानपुर टिहरा महिला, जिला शिमला नगर पंचायत सुन्नी महिला, जिला चंबा म्युनिसिपल काउंसिल डलहौजी महिला, जिला शिमला नगर पंचायत चौपाल महिला, जिला शिमला नगर पंचायत जुब्बल महिला व जिला शिमला की नगर पंचायत नारकंडा के चेयरपर्सन का पद महिला के लिए आरक्षित है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles