Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedहिमाचल में 5 साल की मासूम के साथ शर्मनाक हरकत, तनावपूर्ण माहौल...

हिमाचल में 5 साल की मासूम के साथ शर्मनाक हरकत, तनावपूर्ण माहौल के बीच नाबालिग आरोपी पुलिस हिरासत में

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक 5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के आरोप एक 15 वर्षीय किशोर पर लगे हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया, जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की है। भारी विरोध और हंगामे के बीच पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Description

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीते शुक्रवार की है। आरोप है कि विशेष समुदाय से ताल्लुक रखने वाला एक किशोर गांव की बच्ची को खेतों की तरफ ले गया और वहां उसके साथ शर्मनाक कृत्य को अंजाम दिया। इस दौरान बच्ची के परिजनों ने उसे देख लिया और मामला गरमा गया। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और माहौल तानवपूर्ण हो गया। खबरों के मुताबिक, गुस्साए लोगों द्वारा आरोपी के घर में तोड़फोड़ की बात भी सामने आई है। वहीं तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को काबू में किया।

शनिवार को पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए पीड़िता का उसके माता-पिता की मौजूदगी में मेडिकल परीक्षण करवाया। वहीं, हिरासत में लिए गए आरोपी का भी मेडिकल करवाया गया है। आरोपी को अब सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की निष्पक्ष जांच कर रहे हैं और तथ्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और परिजनों से संयम बरतने की अपील की है ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन पुलिस सतर्कता बरत रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments