Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedहिमाचल के 3 जिलों में लू चलने का अलर्ट, 9 मार्च से...

हिमाचल के 3 जिलों में लू चलने का अलर्ट, 9 मार्च से बारिश-बर्फबारी के आसार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

राज्य में चटख धूप ने अब गर्मी का अहसास करवा दिया है। ऊना में इस वर्ष का सबसे अधिकतम तापमान 34 डिग्री पहुंच गया है, जबकि राजधानी शिमला में अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री रहा। 9 शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार हो गया है। राज्य में शनिवार को 3 जिलों कुल्लू, मंडी व सोलन में एक-दो स्थानों पर लू चलने का यैलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को उच्च पर्वतीय इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं जताई गई हैं। राज्य में 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिससे 9 व 10 मार्च को उच्च पर्वतीय, जबकि 11 व 12 मार्च को मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय इलाकों में बारिश व बर्फबारी के आसार बने हुए हैं, ऐसे में चढ़ रहे तापमान पर ब्रेक लग सकती है।

Description

इस समय प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क बना हुआ है और पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं भी बारिश या बर्फबारी दर्ज नहीं की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस सर्दी के मौसम में प्रदेश में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। जनवरी के अंतिम सप्ताह में प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हुई थी, लेकिन उसके बाद से अब तक कोई बड़ा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार शिमला में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। सुंदरनगर में 11.1, भुंतर में 10.1, कल्पा में 7.5 और धर्मशाला में 12 डिग्री सैल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। ऊना में 13.5, नाहन में 13.4 और पालमपुर में 15 डिग्री सैल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। सोलन में 11.2, मनाली में 8.8, कांगड़ा में 14.7, मंडी में 11.6, बिलासपुर में 13, जुब्बड़हट्टी में 17.3, सेओबाग में 9.5, बरठीं में 10.5, कसौली में 17.5, पांवटा साहिब में 14, सराहन में 7.8, देहरा गोपीपुर में 18, ताबो में 2.3 और नेरी में 18.9 डिग्री सैल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments