24.4 C
New York
Saturday, August 15, 2026

Buy now

Sirmour: पहला वेतन लेने से पहले ही थम गई जिंदगी की रफ्तार, कांस्टेबल नेहा का निधन

Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

राजगढ़ विकास खंड के भाणत के मनोण गांव की 28 वर्षीय महिला कांस्टेबल नेहा शर्मा के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस प्रशिक्षण केंद्र बस्सी में तैनात नेहा शर्मा मनोज गांव की स्थायी निवासी थी। वह निशा शर्मा एवं कमल दत्त शर्मा की पुत्री थीं। हाल ही में पुलिस विभाग में नियुक्त हुई नेहा ने अपने कर्त्तव्य पथ पर कदम ही रखा था कि अचानक बीमारी ने उनकी जीवन यात्रा को रोक दिया।

Description

भाग्य की विडंबना यह रही कि नेहा अपनी पहला वेतन भी स्वयं प्राप्त नहीं कर सकीं। उनकी मृत्यु के पश्चात सोमवार को उनके खाते में पहला वेतन जमा हुआ, ठीक उसी दिन जब पैतृक गांव मनोण में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा था। इस मार्मिक संयोग ने उपस्थित लोगों की आंखें नम कर दीं। नेहा के अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, रिश्तेदारों और पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया। पुलिस विभाग की ओर से उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

बस्सी के डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नेहा एक अनुशासित, मेहनती और योग्य सिपाही थीं, जिनसे विभाग को बहुत उम्मीदें थीं। उन्होंने बताया कि पुलिस वैल्फेयर फंड से 35,000 रुपए तथा रिटायरमैंट फंड से 25,000 रुपए की फौरी राहत राशि नेहा के पिता कमल दत्त शर्मा को प्रदान की गई है। इस अवसर पर दरोह के डीएसपी तिलक राज शांडिल तथा राजगढ़ के डीएसपी वीसी नेगी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles