24.4 C
New York
Saturday, August 15, 2026

Buy now

तैयार हो जाओ जवानो! आ गया बुलावा, अग्निवीर भर्ती के एडमिट कार्ड जारी, तुरंत करें डाऊनलोड

Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। सेना भर्ती कार्यालय मंडी ने अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2025-26 की भर्ती रैली के लिए लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। भर्ती निदेशक कर्नल गौतम निशान्त ने जानकारी देते हुए बताया कि उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड भारतीय सेना की आधिकारिक वैबसाइट joinindianarmy.nic.in पर लॉग-इन करके डाऊनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल पर भी एडमिट कार्ड की जानकारी सांझा की गई है।

Description

22 मार्च से पंडोह में सजेगा भर्ती का मैदान

कर्नल निशान्त ने बताया कि यह भर्ती रैली 22 से 30 मार्च तक आयोजित की जाएगी। रैली का आयोजन थर्ड इंडिया रिजर्व बटालियन, पंडोह के ट्रेनिंग ग्राऊंड में होगा। इसमें मंडी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले के वे उम्मीदवार हिस्सा लेंगे, जिन्होंने वर्ष 2025 की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की है।

जरूरी दस्तावेज लाना अनिवार्य

भर्ती निदेशक ने उम्मीदवारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय के अनुसार ही भर्ती स्थल पर पहुंचें, साथ ही उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती रैली की अधिसूचना में मांगे गए सभी जरूरी मूल दस्तावेज अपने साथ लाना सुनिश्चित करें, ताकि डॉक्यूमैंटेशन के समय उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने में कोई तकनीकी समस्या आती है, तो वे सेना भर्ती कार्यालय, मंडी में संपर्क कर सकते हैं। वहां उनकी समस्या का यथासंभव समाधान किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles