28.4 C
New York
Tuesday, April 14, 2026

Buy now

पिता के साथ घर जा रही 4 साल की बच्ची के अपहरण की कोशिश, 3 युवक गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत आने वाले जाच्छ क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। यहां एक निजी स्कूल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने 4 साल की एक मासूम बच्ची के अपहरण का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि बच्ची के पिता मौके पर मौजूद थे और उनकी तत्परता के चलते यह अपहरण का प्रयास विफल हो गया।

जाच्छ निवासी सुरेश कुमार ने पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में बताया कि घटना 3 दिन पुरानी है। वह छुट्टी के बाद अपनी 4 वर्षीय बेटी को स्कूल से लेकर घर लौट रहे थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने उन्हें रोका। उनमें से एक युवक ने झपट्टा मारकर बच्ची को जबरन उठाने की कोशिश की। सुरेश कुमार ने तुरंत हरकत में आते हुए विरोध किया, जिसके चलते आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।सुरेश कुमार ने समझदारी दिखाते हुए घटनास्थल के पास के सीसीटीवी फुटेज निकलवाए और उसे पुलिस को सौंपा। फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की।

एसपी कुलभूषण वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत और सबूतों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इनकी पहचान बलविंदर निवासी धनेटी चरूड़ियां (नूरपुर), रोहित निवासी पंजाहड़ा (नूरपुर) और अभिषेक निवासी गांव टिपरी, डाकघर वनेट (चुवाड़ी) के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल तीनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है कि उनकी मंशा क्या थी और क्या वे किसी गिरोह से जुड़े हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles