24.4 C
New York
Saturday, August 15, 2026

Buy now

ग्राहक का था इंतजार, पहुंच गई पुलिस; 5.59 ग्राम चिट्टे साथ पकड़े गए 2 नशा तस्कर

Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

जिला कांगड़ा पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ छेड़े गए अपने विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को 5.59 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों दबोचा है। ये दोनों आरोपी इलाके में नशे की खेप बेचने की फिराक में थे।

Description

स्ट्रीट लाइट के पास बिछाया था जाल

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम को सटीक सूचना मिली थी कि रोडी (खलेट) क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट के समीप दो संदिग्ध युवक नशे की खेप के साथ किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस की विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उनके पास से 5.59 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुनीश कुमार उर्फ काका (23) निवासी घुग्गर, वार्ड नंबर-10, पालमपुर (कांगड़ा) और मुनीश कुमार (27) निवासी बीड़ बगेहड़ा, वार्ड नंबर-4, सुजानपुर (हमीरपुर) के रूप में हुई है। इस संबंध में पालमपुर थाना में 24 फरवरी 2026 को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत अभियोग संख्या 21/26 पंजीकृत की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles