9.3 C
New York
Monday, April 13, 2026

Buy now

देखें, वीडियो – अवैज्ञानिक कटिंग को लेकर RGB कम्पनी व मोर्थ अधिकारियों की ग्रामीणों ने मौके पर लगाई क्लास, बिना अनुमति काट दी PWD की रोड़..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

जिला सिरमौर के कफोटा उपमंडल के तहत एनएच-707 चौड़ीकरण का कार्य कर रही RGB कंपनी द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार का पर्दाफाश हुआ है। यहां कंपनी ने बिना NOC और जमीन एक्वायर किए बिना ही पीडब्लूडी के टटियाना सड़क मार्ग का बड़ा हिस्सा काट दिया है।

हैरानी की बात तो यह है कि समय रहते PWD विभाग की नींद नहीं टूटी। लिहाजा सरेआम इस रोड कटिंग मामले में कंपनी व मोर्थ अधिकारियों की मिलीभगत सामने आ रही है।

कंपनी की मनमानी का खुलासा उस समय हुआ जब एसडीएम कफोटा के दिशा निर्देशों पर जॉइंट इंस्पेक्शन कमेटी ने मौके का जायजा लिया। जांच में पाया गया कि एनएच चौड़ीकरण का कार्य कर रही कंपनी RGB ने न तो PWD से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया न ही सड़क के साथ लगती निजी भूमि मालिक से अनुमति ली। बिना किसी अनुमति और अधिग्रहण के ही शिल्ला, टीटियाना, कांडी कियाना सड़क का एक बड़ा हिस्सा काट दिया। यही नहीं अवैध कटिंग से अब यहां खड़ी ढलान बन गई है जो किसी भी दुर्घटना को न्यौता दे सकती हैं।

सवाल यह भी है कि गलत कटिंग के इतने महीनों बाद भी पीडब्ल्यूडी विभाग की नींद क्यों नहीं टूटी। क्या राजनीतिक दवाब के चलते विभागीय अधिकारियों की चुप्पी रही। यदि सड़क बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र के काटी गई है तो RGB कंपनी और मोर्थ के खिलाफ एफआईआर दर्ज क्यों नहीं करवाई जा रही है….। क्षेत्र के लोग मांग कर रहे हैं कि भ्रष्टाचार में संलिप्त इस प्रकरण में प्रशासन, मॉर्थ, पीडब्ल्यूडी और कंपनी किस-किस की मिलीभगत है इस बात की जांच होनी चाहिए।

दरअसल, बुधवार को एसडीएम कफोटा ओम प्रकाश की अगुवाई में सड़क के इस विवादित हिस्से की जॉइंट इंस्पेक्शन हुई। इस दौरान एसडीओ मोर्थ सूर्यप्रताप, नायब तहसीलदार ओमप्रकाश ठाकुर, एसडीओ पीडब्लूडी गुलाब सिंह पुंडीर, RGB कंपनी पीएम राहुल डे सहित कई तकनीकी जानकार मौजूद रहे। सड़क निर्माण अनियमितता का पता लगने पर कमेटी में शामिल ग्रामीणों ने एसडीओ मॉर्थ सूर्य प्रताप और कंपनी के पीएम राहुल डे को मौके पर जमकर खरी खोटी सुनाई।

गौरतलब हो कि इससे दो सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने एक पैदल मार्च निकाला था, जिस दौरान SDM कफोटा को ज्ञापन सौपा गया और सभी विभागों के अधिकारियों सहित RGB कम्पनी PM को भी मौके पर आने की मांग रखी थीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles