9 C
New York
Monday, April 13, 2026

Buy now

मानवता शर्मसार: लाशों के पास पड़े ‘पैसों से भरे बैग’ के लिए उलझे लोग, देखें- घटनास्थल का वीडियो..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

उत्तराखंड और हिमाचल की सीमा पर स्थित कोटी-मिनस मोटरमार्ग पर हुए HRTC बस हादसे ने जहाँ पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, वहीं इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर भी सामने आई है। जहाँ एक ओर तीन जिंदगियां मौत की आगोश में सो गई, वहीं दूसरी ओर कुछ लोग दुर्घटनास्थल पर मिले पैसों से भरे बैग पर हक जताने के लिए आपस में ही भिड़ गए।

बता दें कि हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान ग्रामीणों को एक बैग मिला, जिसमें करीब 3 लाख 50 हजार रुपए थे। जैसे ही बैग पर नजर पड़ी, मौके पर मौजूद कुछ लोगों का लालच जाग उठा। देखते ही देखते बैग के कई ‘दावेदार’ खड़े हो गए। कोई उसे अपना बताने लगा, तो कोई अपने मामा या मौसा का।

हैरानी की बात यह थी कि पास में ही तीन यात्रियों के शव पड़े थे और दो दर्जन से अधिक लोग जिंदगी की जंग लड़ रहे थे, लेकिन कुछ लोगों की नजरें केवल उस बैग पर टिकी थीं। स्थिति बहस तक जा पहुंची, जिसे देख मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और बैग को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अब बैग के असली मालिक की शिनाख्त में जुट गई है।

कैसे हुआ यह भीषण हादसा…?

यह हादसा हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस HRTC के साथ हुआ, जो चौपाल से पांवटा साहिब की ओर जा रही थी। सुबह करीब 10 बजे क्वानू गांव के पास सुदोई खड्ड में बस एक ट्रक को पास दे रही थी, तभी सड़क के किनारे की दीवार ढह गई। बस अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

रेस्क्यू ऑपरेशन और हताहतों का विवरण..

हादसे के वक्त बस में ड्राइवर, कंडक्टर और यात्रियों समेत कुल 36 लोग सवार थे। हादसे में दो महिलाओं और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई हैं। जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने सबसे पहले राहत कार्य शुरू किया। इसके बाद उत्तराखंड और हिमाचल की SDRF और स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाला।

अस्पतालों में घायलों का उपचार..

प्रशासन ने मुस्तैदी दिखाते हुए 108 की 7 एंबुलेंस तैनात कीं। 25 घायलों को विकासनगर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से गंभीर रूप से घायल मरीजों को देहरादून रेफर किया गया है। वहीं, कुछ घायलों का उपचार हिमाचल के पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में भी चल रहा है। देहरादून एडीएम और एसडीएम विकासनगर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और उचित उपचार के निर्देश दिए।

SDM पांवटा साहिब व DSP ने भी लिया हालातों का जायजा..

वहीं, पाँवटा साहिब SDM गुंजित सिंह चीमा व DSP मानवेन्द्र ठाकुर ने भी अस्पतालों के विजिट कर हालात का जायजा लिया और प्रशाशनिक तौर पर हर संभव सहायता देने की बात कहीं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles