8.8 C
New York
Monday, April 13, 2026

Buy now

सावधान : पांवटा से शिलाई तक लगने जा रहा बिजली कट, जानें किन-किन क्षेत्रों में रहेंगी विधुत आपूर्ति बंद..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

पांवटा साहिब और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले हजारों बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। सोमवार, 2 फरवरी को पांवटा साहिब से शिलाई तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। यह कट मरम्मत और तकनीकी कार्यों के चलते लगाया जा रहा है।

सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक यह कट लगाया जाना है। विद्युत मंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले कई उपमंडलों में यह मेगा पावर कट रहेगा। इस दौरान करीब 10 घंटे तक उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिलेगी।

इस दौरान पुरुवाला, सतौन, गिरीनगर, गोंदपुर, रामपुरघाट और शिलाई क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इन उपमंडलों से जुड़े सभी ग्रामीण और शहरी इलाकों में सप्लाई ठप रहेगी व घरेलू और व्यावसायिक दोनों उपभोक्ता इससे प्रभावित होंगे।

उपमंडलाधिकारी सतौन एवं पुरुवाला रवि शंकर और वरिष्ठ अधिशाषी अभियंता अंशुल ठाकुर ने बताया कि यह कार्य अतिआवश्यक तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए हो रहा है, जिसके चलते विधुत मंडल पांवटा साहिब के तहत शटडाउन जरूरी है। उन्होंने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles