Thursday, February 5, 2026
HomeUncategorizedदुःखद: NH 707 कफोटा के समीप ऑल्टो गाड़ी और बाइक की जोरदार...

दुःखद: NH 707 कफोटा के समीप ऑल्टो गाड़ी और बाइक की जोरदार ट*क्कर, गिरिपार के एक युवक की मौके पर मौ*त व एक गंभीर घायल..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर का कफोटा और शिल्ला के बीच भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां एक बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। और घायल एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया है। घायल के गंभीर हालत को देखते हुए उसे नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

दुर्घटना शनिवार देर शाम उसे समय हुई जब काफोटा से शिल्ला की तरफ जा रही बाइक को दूसरी तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि बाइक पर दो लोग सवार थे। बाइक सवार काफोटा से शिल्ला की तरफ जा रहे थे। इस बीच पाब गांव के पास शिरगांव के समीप बाइक कार की चपेट में आ गई। कार और बाइक की टक्कर में दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। एक घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि, गंभीर रूप से घायल दूसरे व्यक्ति को पांवटा साहिब अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक की जाजला निवासी 50 वर्षीय रघुवीर सिंह पुत्र मनसा राम के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल रिठौग नवासी 28 वर्षीय संजय कुमार को प्राथमिक चिकित्सा के बाद उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर कर दिया गया है। उधर, कफोटा पुलिस ने मौके पर पहुंच गई है और इस संबंध में मामला दर्ज कर मामले में आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

वही शिल्ला के ग्राम पंचायत प्रधान विमला देवी ने दुख प्रकट करते हुए बताया कि एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई है और दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल पहुंचाया गया है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments