Thursday, February 5, 2026
HomeUncategorizedलोहड़ी की शाम मानवता शर्मसार, मूक-बधिर महिला से दरिंदगी; आरोपी गिरफ्तार

लोहड़ी की शाम मानवता शर्मसार, मूक-बधिर महिला से दरिंदगी; आरोपी गिरफ्तार

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

मंडी शहर के साथ लगती एक पंचायत में लोहड़ी के पावन पर्व पर एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने मानवता की सारी हदें पार करते हुए एक मंदबुद्धि और मूक-बधिर महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को धर दबोचा है। जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार को मंडी शहर के साथ लगते एक गांव में घटित हुई। आरोपी की पहचान चेत राम के रूप में हुई है। पीड़िता मानसिक रूप से कमजोर होने के साथ-साथ बोलने में भी असमर्थ है, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया।

इस शर्मनाक वारदात का खुलासा तब हुआ जब एक स्थानीय ग्रामीण महिला वहां घास काटने के लिए पहुंची। उसने आरोपी को महिला के साथ गलत काम करते हुए अपनी आंखों से देखा और शोर मचाया। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि और सदर थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी चेत राम को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा प्रारंभिक कार्रवाई करते हुए पीड़िता का मैडीकल परीक्षण करवाया गया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments