हिमाचल में 5 दिन तक खराब रहेगा मौसम, इस दिन से बारिश-बर्फबारी की संभावना

0
109

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ बना हुआ है. लंबे समय से सूखे जैसे हालात बने हुए हैं. उच्च पर्वतीय इलाकों और पहाड़ी दर्रों पर एक आधी बार ही बर्फबारी हुई है. मैदानी इलाकों में छुटपुट ही बारिश हुई है. ये आंकड़ा सामान्य से भी कम रहा है. सूखे की मार से किसान बागवान परेशान हैं.

इस माह में अभी तक सामान्य से 90 फीसदी कम बारिश हुई है. 1 से 14 जनवरी के बीच 2.7 मिलीमीटर बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश का आंकड़ा 28.6 मिलीमीटर बारिश का है. 1 दिसंबर से 29 दिसंबर तक मात्र 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई थी. इस दौरान प्रदेश में सामान्य बारिश का आंकड़ा 34.5 मिलीमीटर बारिश का है. 1 और 2 जनवरी के आस-पास ही हल्की फुल्की बारिश हुई थी. इसके बाद से लगातार मौसम साफ बना हुआ था.

जनवरी और दिसंबर माह से भी पहले अक्तूबर और नवंबर में नाममात्र की बारिश हुई थी. नवंबर में 99 फीसदी कम बारिश हुई थी. नवंबर से लेकर 31 दिसंबर तक हिमाचल में लंबा ड्राई स्पेल चला था. अब मौसम विभाग के मुताबिक दोबारा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से इस ड्राई स्पेल के टूटने के आसार हैं. मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 20 जनवरी के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, लाहौल स्पीति, किन्नौर बर्फबारी और बारिश की संभावना है. मैदानी इलाकों में इस दौरान बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, सोलन, शिमला जैसे क्षेत्रों में मौसम इस दौरान शुष्क बना रह सकता है.

मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि ‘बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में मौसम बिल्कुल साफ बना हुआ है. हालांकि 16 जनवरी से प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा. इस दौरान प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि निचले क्षेत्र में भी मौसम खराब होगा, लेकिन कुछ एक क्षेत्र में ही बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है. प्रदेश में 20 जनवरी तक मौसम खराब रहेगा, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा प्रभावी नही है. कुछ क्षेत्रो में ही इसका असर रहेगा. आगामी दो दिन शीतलहर को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है और कोहरे को लेकर भी अलर्ट रहेगा.’

दूसरी तरफ 14 और 15 जनवरी के बीच मौसम विभाग ने शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, 16 जनवरी के बाद मौसम खराब रहने के कारण शीतलहर और बढ़ सकती है. इससे ठंड बढ़ने का अनुमान है. खासकर मैदानी और निचले पर्वतीय इलाकों में ठंड का असर और तेज रहने की संभावना है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने निचले क्षेत्रों में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं, लगातार मौसम साफ रहने से पहाड़ों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है, जबकि कई मैदानी इलाकों में धुंध के कारण न्यूनतम तापमान शून्य के आसपास है. सुंदरनगर, पालमपुर, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना बरठीं का तापमान शिमला और मनाली जैसे शहरों से भी कम रहा.

विभिन्न शहरों का न्यूनतम तापमान

शिमला 7.2, सुंदरनगर 0.6, भुंतर 0.9, कल्पा 0.2, धर्मशाला 3.6, ऊना 2.4, नाहन 6.5, पालमपुर 2.0, सोलन 0.5, मनाली 1.9, कांगड़ा 3.2, मंडी 2.1, बिलासपुर 3.5, हमीरपुर 1.6,जुबड़हट्टी 6.5, कुफरी 6.3, कुकुमसेरी -4.9, नारकंडा 3.8, रिकांगपिओ 2.0, सेऊबाग 0.8, बरठीं 0.7, पांवटा साहिब 10.0, सराहन 4.0, देहरा गोपीपुर 7.0, ताबो -5.1, नेरी 6.6, बजौरा 1.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here