Thursday, February 5, 2026
HomeUncategorizedपत्रकार संजय कंवर फिर बने बेसहारों का सहारा, कड़कड़ाती ठंड में सड़क...

पत्रकार संजय कंवर फिर बने बेसहारों का सहारा, कड़कड़ाती ठंड में सड़क किनारे पड़े 95 वर्षीय बुजुर्ग का रेस्क्यू..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

पांवटा साहिब के बायपास पर एक 95 वर्षीय बुजुर्ग की जिंदगी को बदलने का काम किया है पत्रकार एवं समाजसेवी संजय कंवर ने। अमर उजाला के पत्रकार अश्वनी राय ने संजय कंवर को फोन किया कि एक महिला कार्यालय में आई है, जो किसी काम को लेकर मिलना चाहती है। संजय कंवर तुरंत अमर उजाला के कार्यालय में पहुंचे, जहां महिला सुदेश बाला ने उन्हें बताया कि एक बुजुर्ग इतनी ठंड में भी बहुत ही बुरी दशा में पांवटा साहिब के बायपास के पास सड़क पर बैठा है।

संजय कंवर ने तुरंत एक्शन लेते हुए महिला के साथ ई-रिक्शा में बैठकर बायपास के पास पहुंचे, जहां बुजुर्ग सड़क किनारे बैठा था। बुजुर्ग की दशा देखकर संजय कंवर को बहुत दुख हुआ, वह कई महीनों से पजामे में ही शौच आदि कर रहा था और टांगों में लेट्रिंग की परत जमी हुई थी।

संजय कंवर ने कई ई-रिक्शा वालों से कहा, लेकिन वे बुजुर्ग को बिठाने के लिए तैयार नहीं थे। आखिरकार, एक ई-रिक्शा वाले ने संजय कंवर के आग्रह पर बुजुर्ग को बिठाने के लिए राजी हुआ। संजय कंवर ने बुजुर्ग को रेस्क्यू कर नगर परिषद के रैन बसेरा में लाया, जहां बुजुर्ग को नहलाया गया और नये कपड़े पहनाए गए।

एसडीएम से अनुमति मिलने के बाद बुजुर्ग को आश्रम में शिफ्ट किया जाएगा, ताकि वह आगे की जिंदगी अच्छे से जी सके। संजय कंवर की इस पहल की जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। उन्होंने एक बुजुर्ग की जिंदगी में नया अवसर दिया है और लोगों को संदेश दिया है कि ईमानदारी व सेवा से जीवन जीने के मायने क्या है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments