17.2 C
New York
Saturday, April 11, 2026

Buy now

Sirmour: बस हादसे में 4 महीने की मासूम सहित बाप-बेटे ने एकसाथ तोड़ा दम, उजड़ गए कई परिवार..

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में हुए दर्दनाक बस हादसे ने कई परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। इस हादसे में पिता-पुत्र, महज छह माह की मासूम बच्ची और बस चालक समेत कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

7 महिलाएं, 2 बच्चों की मौत

मृतकों में 7 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं। एक महिला की पहचान अब तक नहीं हो पाई है, जबकि बाकी 13 शवों की शिनाख्त कर ली गई है। सभी मृतक सिरमौर जिले के कुपवी और आसपास के इलाकों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

यह भीषण हादसा शुक्रवार दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे हरिपुरधार बाजार से करीब 100 मीटर पहले हुआ, जब शिमला से कुपवी जा रही एक निजी बस अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय बस में क्षमता से कहीं अधिक, करीब 66 यात्री सवार थे- जिनमें महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल थे।

स्किड होकर खाई में गिरी बस

सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के स्किड होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं संगड़ाह के एसडीएम सुनील कायथ ने बताया कि जिस स्थान पर बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, वहां घना कोहरा जमा हुआ था। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से हादसा हुआ हो सकता है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा मजिस्ट्रेट जांच के बाद ही हो पाएगा।

शिमला से सुबह निकली थी बस

हादसे का शिकार हुई ‘जीत कोच’ नाम की यह निजी बस शिमला से सुबह करीब 7:30 बजे रवाना हुई थी। बस शिमला से सोलन और सिरमौर होते हुए कुपवी जा रही थी। कुपवी से करीब 28 किलोमीटर पहले हरिपुरधार के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ‘पोश’ त्योहार के चलते लोग अपने गांव लौट रहे थे, जिस वजह से बस में यात्रियों की संख्या अधिक थी।

स्थानीय लोगों ने बचाई कई जानें

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण सबसे पहले मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरी बस के नीचे कई यात्री दबे हुए थे। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए बस को पलटकर लोगों को बाहर निकाला। बाद में पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसा इतना भीषण था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस की छत चेसिस से अलग हो गई, पीछे के दोनों टायर उखड़कर दूर जा गिरे और चारों तरफ मलबा बिखर गया। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और हरिपुरधार अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोग जमा हो गए।

52 घायल, तीन की हालत गंभीर

हादसे में 52 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज हरिपुरधार और आसपास के अस्पतालों में चल रहा है।

इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

मृतकों की पहचान

हिमांशी पुत्री अशीश, गांव चन्जाह, तहसील कुपवी, शिमला

हिमा पत्नी जालम सिंह, गाव धौलत, तहसील कुपवी, शिमला

बिलम सिंह पुत्र छाजू राम, गांव जुडू शिलाल, कुपवी, शिमला

सूरत सिंह पुत्र सांगरू, गांव काण्डा बनाह, कुपवी, शिमला

सुमन पुत्री रण सिंह, गांव दोधी, कुपवी, शिमला

रमेश पुत्र देई सिंह, गांव बौरा, कुपवी, शिमला

कियान पुत्र बिलम सिंह, गांव नौरा-बौरा, कुपवी, शिमला

सनम पुत्री संत राम, गांव पाब, रोनहाट, सिरमौर

बलबीर सिंह पुत्र मोहर सिंह (बस चालक) गंव डांगटा, नाहन/पच्छाद, सिरमौर

प्रोमिला देवी, गांव चन्जाह, तहसील कुपवी, शिमला

रियांशी, गांव बौरा, कुपवी, शिमला

मोहन सिंह, चौरस नोहराधार

प्रियंका, पंजाह, हरिपुरधार

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles