13.9 C
New York
Saturday, March 21, 2026

Buy now

दर्दनाक हादसा: हिमाचल में सड़क दुर्घटना में दो सेना जवानों की मौत..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवक भारतीय सेना में सेवारत थे और अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए कार से गांव ब्रेगन जा रहे थे।

देर शाम कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान नितेश (32 ) निवासी टारना हिल, थनेहड़ा मोहल्ला और महेंद्र कुमार निवासी दूसरा खाबू, बल्ह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रात करीब 8:15 बजे जब शादी में जा रही एक अन्य कार दरलोग पहुंची तो पीछे चल रही युवकों की कार नजर नहीं आई। इस पर उन्होंने फोन किया लेकिन कॉल किसी ने रिसीव नहीं की। कुछ देर बाद फोन एक महिला ने उठाया और बताया कि कार खाई में गिर गई है और उसे मोबाइल वहीं पड़ा मिला है।

सूचना मिलते ही दोस्त वापस लौटे और मौके पर पहुंचे। खाई में उतरकर उन्होंने देखा कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त है और दोनों युवक गाड़ी से बाहर मृत अवस्था में पड़े थे। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles