25.2 C
New York
Friday, April 17, 2026

Buy now

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के विधायक विनय कुमार होंगे नए प्रदेशाध्यक्ष, सिरमौर का बढ़ा सियासी कद..

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नई जिम्मेदारी संभालने से पहले विनय कुमार ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने स्वीकार कर लिया है।

हाईकमान ने साधा जातीय समीकरण..

विनय कुमार की ताजपोशी को कांग्रेस हाईकमान द्वारा आगामी पंचायत चुनावों के मद्देनजर एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है। विनय कुमार अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं, ऐसे में पार्टी ने उनके जरिए जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है।

अध्यक्ष पद की दौड़ में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और विधायक कुलदीप सिंह राठौर जैसे कद्दावर नेता भी शामिल थे, लेकिन लंबी माथापच्ची के बाद हाईकमान ने विनय कुमार के नाम पर मुहर लगाई। अब एक साल के लंबे इंतजार के बाद प्रदेश कांग्रेस में नई कार्यकारिणी का गठन भी हो सकेगा।

सिरमौर का बढ़ा सियासी कद..

रोचक बात यह है कि अब हिमाचल की राजनीति में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के अध्यक्ष शिमला संसदीय क्षेत्र और सिरमौर जिले से हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल भी सिरमौर से संबंध रखते हैं। कांग्रेस ने भी इसी क्षेत्र से अपना अध्यक्ष चुनकर सिरमौर का सियासी कद बढ़ा दिया है और सीधे तौर पर भाजपा को उसी के गढ़ में चुनौती देने की तैयारी की है।

अब नए विधानसभा उपाध्यक्ष की तलाश..

विनय कुमार के इस्तीफे के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का पद खाली हो गया है। माना जा रहा है कि धर्मशाला के तपोवन में 26 नवम्बर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान नए उपाध्यक्ष का चयन किया जा सकता है। इस पद के लिए विधायक संजय रतन का नाम सबसे आगे चल रहा है।

जल्द भरा जा सकता हैं मंत्री का खाली पद..

प्रदेश मंत्रिमंडल में भी एक मंत्री का पद खाली है, जिसे जल्द भरे जाने की संभावना है। मंत्री पद की रेस में भी विधायक संजय रतन का नाम शामिल है। इसके अलावा सुंदर सिंह और संजय अवस्थी के विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है। वहीं, यदि महिला कोटे से मंत्री बनाने पर सहमति बनती है, तो मुख्यमंत्री की पत्नी व विधायक कमलेश ठाकुर या विधायक अनुराधा राणा के नाम पर विचार हो सकता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles