हिमाचल BREAKING: मामूली सी बहस पर रिटायर फौजी को आया गुस्सा- अपने ही पोते को मारी गो*ली

हिमाचल BREAKING: मामूली सी बहस पर रिटायर फौजी को आया गुस्सा- अपने ही पोते को मारी गो*ली
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में एक दादा ने अपने पोते को गोली मार दी। मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए और आरोपी को हिरासत में लिया।

Description

पारिवारिक कलह की वजह से एक दादा ने अपने 22 वर्षीय पोते उमेश कुमार पर बंदूक से फायर कर दिया। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। जानकारी के अनुसार रिंज गांव निवासी भादरू राम घर पर अकेले मौजूद थे जबकि अन्य सदस्य काम में व्यस्त थे। रात करीब 8 बजे अचानक फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग सहम गए।

Description

ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर भादरू राम के हाथ से बंदूक छीनकर दूर फेंक दी और घायल को नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उमेश को बिलासपुर स्थित एम्स रेफर कर दिया। भादरू राम के पास बंदूक आत्मरक्षा के लिए थी और इसका लाइसेंस वर्ष 2004 में जारी हुआ था। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम की मदद से सबूत जुटाए और आरोपी को हिरासत में लिया। मामला गंभीर होने के कारण पुलिस पूरी जांच में जुटी हुई है।

 

Related posts

Leave a Comment