हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, 6 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना

हिमाचल में मौसम ने बदली करवट, 6 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश में गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, प्रदेश में अगले 6 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है। राजधानी शिमला सहित कई इलाकों में सुबह आए तूफान की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

Description

28 और 29 अप्रैल को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में ओलावृष्टि और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। 28 अप्रैल से 3 मई तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो सकती है, जबकि ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं।

Description

ऊना के जोल क्षेत्र में गेहूं की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है, लेकिन किसानों की ‘तूड़ी’ (पशु चारा) अभी भी खेतों में पड़ी है। मंगलवार सुबह बादल छाते ही किसानों में अफरा-तफरी मच गई। फसल को भीगने से बचाने के लिए किसान अपने परिवारों के साथ तिरपाल लेकर खेतों की ओर दौड़ पड़े। किसानों का कहना है कि अगर बारिश तेज हुई, तो कटी हुई और खड़ी फसल दोनों बर्बाद हो सकती हैं।

Description

शिमला और आसपास के बागवान ओलावृष्टि को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित हैं। इस समय सेब के बागानों में फसल तैयार हो रही है, और ओले इस पूरी मेहनत पर पानी फेर सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment