हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट; जानिए अगले पांच दिन कैसा रहेगा Weather

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-बर्फबारी और ओलावृष्टि का अलर्ट; जानिए अगले पांच दिन कैसा रहेगा Weather
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

Description

हिमाचल प्रदेश में गर्मी की दस्तक के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धूप खिली रही, जिससे तापमान में सामान्य से 7 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार (15 मार्च) के लिए प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि, आसमानी बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Description

तापमान का ताज़ा हाल

Description

शनिवार को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में सामान्य से 2-5 डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई। आंकड़ों पर गौर करें तो ऊना जिला 33.6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि लाहौल-स्पीति के ताबो में न्यूनतम पारा (0.2°C) डिग्री दर्ज किया गया। शिमला और सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान एक बराबर 12.0°C दर्ज किया गया।

जानें अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक, 15 और 16 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। वहीं, 17 से 20 मार्च तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

पारे में गिरावट

अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-6°C और अधिकतम तापमान में 4-7°C की बड़ी गिरावट आने का अनुमान है, जिससे ठंडक बढ़ेगी। वहीं, मौसम विभाग ने ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए बागवानों और किसानों को अपनी फसलों का बचाव करने की सलाह दी है। तेज हवाओं के कारण ऊंचे क्षेत्रों में यात्रा करने वाले पर्यटकों को भी सावधानी बरतने को कहा गया है।

 

 

Related posts

Leave a Comment