हिमाचल में डॉक्टर्स की हड़ताल स्थगित, आज से काम पर लौटेंगे डॉक्टर..

हिमाचल में डॉक्टर्स की हड़ताल स्थगित, आज से काम पर लौटेंगे डॉक्टर..
Description

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

Description

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA) की ऑनलाइन बैठक अध्यक्ष डॉ. राजेश राणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के सभी जिला शाखाओं के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

Description

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि डॉ. राघव के टर्मिनेशन को दोबारा निष्पक्ष जाँच उपरांत वापस लिया जाएगा। इसी आश्वासन को ध्यान में रखते हुए एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है।

Description

हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि जैसे ही यह आश्वासन वास्तविक निर्णय में परिवर्तित होगा, तभी हमारी यह कार्रवाई पूर्ण रूप से समाप्त मानी जाएगी।

हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर्स एसोसिएशन (HMOA) के जिलाध्यक्ष डॉ पीयूष तिवारी ने बताया कि हम हिमाचल प्रदेश की सभी राज्य स्तरीय एसोसिएशनों का उनके निर्विरोध समर्थन के लिए हृदय से धन्यवाद करते हैं। आज से सभी डॉक्टर्स काम पर लौटेंगे।

Related posts

Leave a Comment