हिमाचल में खौफनाक ट्रैंड! 4 दिनों में आत्महत्या की तीसरी घटना, अब विवाहिता ने दी जान

हिमाचल में खौफनाक ट्रैंड! 4 दिनों में आत्महत्या की तीसरी घटना, अब विवाहिता ने दी जान
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ग्राम पंचायत चांदपुर के क्यारा गांव में एक 36 वर्षीय विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चिंताजनक बात यह है कि चांदपुर क्षेत्र में पिछले महज 4 दिनों के भीतर आत्महत्या की यह तीसरी घटना है, जिसने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल महिला द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। मृतका की पहचान गरिमा (36) पत्नी विवेक कुमार निवासी क्यारा, डाकघर चांदपुर, तहसील सदर व जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

Description

प्राप्त जानकारी के अनुसार गरिमा नहाने के बाद घर की दूसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरे में चली गई थी, जबकि उसका पति विवेक दूसरे कमरे में मौजूद था। बताया जा रहा है कि कमरे में जाकर गरिमा ने छत के पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा बना लिया और झूल गई। लगभग 15-20 मिनट बीत जाने के बाद भी जब वह कमरे से बाहर नहीं आई, तो पति ने जाली वाले दरवाजे से अंदर झांक कर देखा। पत्नी को फंदे से लटकता देख उसके होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से नीचे उतारा और आनन-फानन में साथ लगते एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे क्षेत्रीय अस्पताल भेज दिया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Description

घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर पुलिस की टीम ने क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने बताया कि पुलिस फिलहाल मृतका के मायके पक्ष के लोगों के आने का इंतजार कर रही है। उनके बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरैंसिक टीम को मौके पर भेज दिया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Description

Related posts

Leave a Comment