हिमाचल में ओलावृष्टि का कहर, 3 दिन साफ और फिर बारिश व बिजली गिरने की चेतावनी

हिमाचल में ओलावृष्टि का कहर, 3 दिन साफ और फिर बारिश व बिजली गिरने की चेतावनी
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल में मई के महीनेे में भी ओलावृष्टि, बारिश व तूफान का दौर जारी है। बुधवार को शिमला सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश व कई क्षेत्रों में जमकर ओलावृष्टि हुई। शिमला के फागू, रोहड़ू, हमीरपुर के सुजानपुर, सिरमौर के राजगढ़ और मंडी की सराज वैली में ओलावृष्टि से सेब समेत दूसरे फलों और सब्जियों को नुक्सान पहुंचा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान सिरमौर के संगड़ाह में सबसे ज्यादा 31.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की है।

Description

इसी तरह शिमला में 17.6, नाहन 13.2, बरठीं 6.2, सराहन 5.5, सोलन 5.2 और पालमपुर में 5.2 मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज और कल 7 मई को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। उसके बाद 8 से 10 मई तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि 11 और 12 मई को फिर से कई स्थानों पर आंधी, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है, जिसे लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Description

मई में सामान्य से 35 फीसदी ज्यादा बारिश

Description

मई महीने में अब तक नॉर्मल से 35 फीसदी ज्यादा बारिश हो चुकी है। हमीरपुर में 257 प्रतिशत, कांगड़ा 235, मंडी 232, शिमला 309, सिरमौर 348, ऊना 331 और सोलन में 346 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

 

Related posts

Leave a Comment