हिमाचल पुलिस को ‘HIMBUS’ कार्ड से मिली छूट, हज़ारों पुलिस जवानों को राहत..

हिमाचल पुलिस को ‘HIMBUS’ कार्ड से मिली छूट, हज़ारों पुलिस जवानों को राहत..
Description

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

Description

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवानों के लिए अब HRTC बसों में सफर के लिए ‘HIMBUS’ कार्ड बनवाना अब अनिवार्य नहीं होगा। इस फैसले का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की यात्रा को आसान बनाना और उन पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करना है।

Description

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कॉन्स्टेबल से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक के पुलिसकर्मी पहले से ही अपने वेतन से एक तय राशि HRTC को देते हैं। ऐसे में डिजिटल ‘HIMBUS’ कार्ड के लिए अलग से पैसे लेना सही नहीं।

Description

अब पुलिसकर्मी अपने विभागीय आईडी कार्ड (ID Card) और मैनुअल पास दिखाकर बस में सफर कर सकेंगे। इन्हें ही वैध माना जाएगा।

पुलिस को ड्यूटी और जांच के सिलसिले में राज्य में काफी घूमना पड़ता है। डिजिटल वेरिफिकेशन की वजह से उनके काम में देरी न हो, इसलिए यह छूट दी गई है।

इस फैसले से हिमाचल के हजारों पुलिस जवानों को बड़ी राहत मिलेगी और वह बिना किसी अतिरिक्त खर्चे या कागजी कार्रवाई के अपनी ड्यूटी कर सकेंगे।

Related posts

Leave a Comment