हिमाचल के शिमला में बड़ा हादसा, आग में झुलसकर युवक की मौत; मचा कोहराम

हिमाचल के शिमला में बड़ा हादसा, आग में झुलसकर युवक की मौत; मचा कोहराम
Description

ऑनलाइन न्यूज नेटवर्क (ONN)

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां पर एक युवक की आग से झुलसकर मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

Description

सेब की खाली ट्रे में लगाई आग

Description

जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार शाम जिले के जुब्बल थाना क्षेत्र के गांव मटासा में हुआ। मृतक की पहचान टोपिद्र कार्की निवासी जिला दैलेख (नेपाल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि टोपिद्र कार्की गांव मटासा स्थित एक सेब बगीचे में काम करता था और स्थानीय निवासी भूषण बासटा के पास रह रहा था। शुक्रवार शाम काम खत्म करने के बाद वह अपनी रसोई में था। इसी दौरान उसने सेब की खाली ट्रे इकट्ठा कीं और उनमें आग लगा दी। आग अचानक तेजी से फैल गई और वह भी उसकी चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसने के बाद युवक ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह बेसुध होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मृतक के भाई ने पुलिस को दी।

Description

जांच में जुटी पुलिस

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटना के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

Related posts

Leave a Comment