सिरमौर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत व एक घायल..

सिरमौर में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत व एक घायल..
Description

ऑनलाइन न्यूज़ नेटवर्क (ONN)

Description

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में भयानक हादसा पेश आया है। सिरमौर की नौहराधार तहसील के तहत चड़ाना के समीप देर रात को एक स्विफ्ट कार खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस कार में तीन लोग सवार थे, जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

Description

संगड़ाह पुलिस ने तड़के सुबह दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ ले जाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिए जाएंगे।

Description

तड़के सुबह तीन बजे हुआ हादसा..

संगड़ाह पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 3:00 बजे हुआ। जब कार नंबर एचपी 88ए 6058 चड़ाना के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

झारखंड और शिमला निवासी की मौत..

हादसे में गुलशन पुत्र राम विसाग वीपीओ कौल मोजरा तहसील टीटागढ़ जिला सिमडिंग झारखंड और नरेश कुमार पुत्र बारुराम वीपीओ कुलग तहसील एवं जिला शिमला की मौके पर ही मौत हो गई।

कांगड़ा निवासी चालक घायल..

हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल है। चालक की पहचान विपिन कुमार पुत्र मलकियत निवासी चितरला डाकघर देयाना तहसील फतेहपुर जिला कांगड़ा हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। संगडाह पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

सिरमौर पुलिस कर रही हादसे की जांच..

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने कार दुर्घटना में दो लोगों की मौत तथा चालक के घायल होने की पुष्टि की है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related posts

Leave a Comment